गाजियाबाद (युग करवट)। सूबे को जेमलैस, ब्रैकलैस व स्मूद्घ बनाने के लिये सरकार ने आरटीसी योजना शुरू की है। प्रथम चंरण में २० प्रमुख जनपदों व कमिश्नरेटï को इस योजना में शामिल किया गया है। इनमें पुलिस कमिश्नरेटï गाजियाबाद को भी शामिल किया गया। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार आरटीसी योजना को पूरी तरह से प्रभावी बनाने के लिये उनकी विंग ने भी कवायद शुरू कर दी है। श्री बिसेन ने बताया इस योजना के तहत गाजियाबाद के ८ मार्गो जिनमें एनएच-९ पर यूपी गेट से राहुल विहार, राहुल विहार से डासना, लाल कुंआ से मेरठ तिराहा, यूपी गेट से मोहननगर बस स्टैंड, हिंडन पुल से सीमापुरी नागद्वार से टीला मोड वाया भोपुरा, रोटरी गोलचक्कर से एल्टी पुल और मेरठ तिराहे से मनïन धाम वाले मार्ग को व्यस्तम मार्ग के रूप चिंहित किया है। श्री बिसेन न बताया कि इन मार्गो को बाधा रहित बनाकर ट्रैफिक स्मूद्घ करने के क्रम में आठ रूट मार्शलों की तैनाती की जा रही है। साथ ही इन मार्गो पर अतिरिक्त ट्रैफिक फोर्स भी तैनात की जायेगी। रूट मार्शल निरंतर भ्रमणशील रहते हुए यह सुनिश्चित करेंगे की यातायात में कोई व्यवधान ना आये। श्री बिसेन ने बताया कि जामन लगाने के कारकों एवं अतिक्रमण करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई भी की जायेगी।