प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा ने एसीपी सूर्यबली मौर्य की अगुवाई में आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस गोष्ठी में ५०० सौ से अधिक छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकगण व प्रबंधकतंत्र भी मौजूद रहा। इस अवसर पर एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने छात्रों को बताया कि मादक पदार्थ व ड्रग के सेवन एवं उसकी खरीद फरोख्त करने से जहां नैतिक, सामाजिक एवं शारारिक पतन होता है वहीं नशे की लत लग जाने पर एक होनहार यूवा भी अपराध के दल दल में फंस जाता है। श्री मौर्य ने कहा कि इसके अलावा हथियारों की खरीद फरोख्त एवं अवैध शस्त्रों को अपने पास रखने की लालसा की वजह से इंसान स्वत: ही अपराध जगत से जुड़ जाता है। एसएचओ कविनगर अनुराग शर्मा ने कहा कि अगर छात्रों को अपना, परिवार व राष्टï्र का उत्थान करना है तो उन्हें नशे व अवैध हथियारों से दूर रहना होगा। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर व गैस्ट ऑफ ऑनर रहे डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने भी छात्रों को ड्रग्स व अवैध शस्त्रों के दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए उन्हें ऐसी बुरी आदतों से दूर रहने की सलाह दी। श्री नैय्यर ने कहा ऑपरेशन प्रहार केवल सरकारी अभियान नहीं है बल्कि यह तो नशे के खिलाफ एक निर्णायक युद्घ है।