गाजियाबाद (युग करवट)। संगीन अपराधिक मामलों की सटीक सूचना देने के मामे में कोताही बरतने वाले दो बीट सब इंस्पेक्टर व दो बीपीओ को पुलिस उपायुक्त देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी देहात ने गन शॉटï्स के मामले की लापरवाही बरतने पर मसूरी थाने में तैनात बीट संब इंस्पेक्टर इदरीश अहमद व बीपीओ मुख्य आरक्षी अमरपाल को लाइन भे दिया। लोनी बॉर्डर थाने के बीपीओ मुख्य आरक्षी संजय कुमार को विस्फोटक के भंड़ारण के बारे में अधिकारियों को अवगत ना कराने पर श्री तिवारी ने संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में तैनात बीएसआई आशीष कुमार के द्वारा गन शॉटï्स की वारदात की सूचना अधिकारियों को ना दिये जाने पर डीसीपी ने लाइन हाजिर कर दिया।