गाजियाबाद (युग करवट)। राजनीति में उतार-चढ़ाव चलता रहता है। लेकिन आज की राजनीति में केवल और केवल मतलब की राजनीति ही ज्यादा चल रही है। लंबे समय से हाशिए पर मेनका गांधी और वरुण गांधी को भाजपा ने डाल रखा है। बीच-बीच में ये खबरें आने लगी कि राहुल गांधी और वरुण गांधी एक होने जा रहे हैं हालांकि ऐसा होना बहुत असंभव है। क्योंकि मेनका गांधी अपना अतीत नहीं भूल पा रही हैं। अब भाजपा को फिर राहुल गांधी के मुकाबले के लिए गांधी परिवार की जरूरत है। राजनीतिक गलियारों में हो रही चर्चाओं पर भरोसा करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वरूण गांधी से एक मुलाकात कर चुके हैं और चर्चा है कि वरुण गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है।