प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने कानून व्यवस्था एवं विभिन्न अभियों के क्रियांवन को सुदृढ़ करने के क्रम में उच्चाधिकारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस मीटिंग के दौरान जहां श्री गौड ने अपराधों की समीक्षा की वहीं जनसुनवाई जैसी मुहिम की भी अपडेट ली। मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि वो ऑपरेश प्रहार व सवेरा जैसे अभियानों को सफल बनाने में वैज्ञानिक तकनीकि का उपयोग करके अपराधियों पर शिकंजा कसें वहीं बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करके और पुलिस की सक्रियता बएक़ार बदमाशों को उनके सही अंजाम तक पहुंचाने की कवायद करें।