गाजियाबाद (युग करवट)। सोमवार को डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने जनसुनवाई की। इस दौरान डासना मसूरी निवासी सोनम अपने दिव्यांग पिता ओमी के साथ जनसुनवाई में पहुंची।
युवती ने डीएम को बताया कि उनका परिवार ऑर्थिक तंगी से जूझ रहा है, मां मजदूरी कर रही है, युवती ने उसकी शादी के बाद परिवार पर और आर्थिक तंगी आ गई है, छोटी बहन की शादी भी करनी है। लेकिन पिता दिव्यांग होने के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं। डीएम ने युवती की गुहार पर तत्काल दिव्यांग पिता को व्हील चेयर प्रदान की। इसके अलावा मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीडि़त परिवार का अंतोदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पैंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।