गाजियाबाद (युग करवट)। म्यूटेशन और रजिस्ट्री के मामले में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए जीडीए 13 जनवरी से विशेष शिविर का आयोजन करने जा रहा है। यह शिविर जीडीए परिसर में ही लगाया जाएगा। बता दें कि लगातार जीडीए को इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। जिनके निस्तारण के लिए लोग जीडीए कार्यालय पहुंच रहे हैं। इन मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब जीडीए अगले सोमवार यानि 13 अप्रैल से विशेष कैंप का आयोजन करने जा रहा है। इस एक सप्ताह पहले इस शिविर का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिसमें म्यूटेशन या रजिस्ट्री के मामले की समस्याओं का निस्तारण लोग शिविर में आकर करा सकें। यह शिविर 13 अप्रैल से 18 अप्रैल तक सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक संचालित रहेगा। कैंप के दौरान प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो नामांतरण, रजिस्ट्री एव संबंधित दस्तावेजों की जांच करते हुए प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करेंगे।