गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी दीप्ति एस चौहान की टीम एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य की अगुवाई में २८ मार्च को सदरपुर निवासी अमन नामक युवक पर हुए हमले के दौरान गोली मारने वाले आकाश उर्फ आयूष निवासी रिठानी परतापुर मेरठ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बता दें कि अभियुक्त की पिस्टल पुलिस ने पहले ही बरामद कर ली थी। इसके अलावा मसूरी थाने के एसएचओ अजय चौधरी की टीम ने रविार की रात को हुई शिव कुमार की हत्या के प्रयास की वारदात के मामले में क्रिस व शुभम निवासीगण नूरपुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
दहेज हत्या के मामले में दो वांछित पकड़े
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाने के एसएचओ उमेश कुमार सिंह की टीम ने दहेज हत्या के अभियोग में वांछित चले रहे एक अभियुक्त व अभियुक्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार पूनम की हत्या के मामले में वांछित चले रहे जिन अभियुक्तों को जेल भेजा गया है उनके नाम पंकज पुत्र टेकचंद व सुशीला पत्नी टेकचंद निवासी ३०१गली नंबर ११ हरबंशनगर हैं।