गाजियाबाद (युग करवट)। मिशन शक्ति को पूरी तरह से सफल बनाने के लिये एसएचओ नन्दग्राम उमेश कुमार सिंह ने एंटी रोमियों व मिशन शक्ति केंद्र की प्रभारियों के साथ राजनगर एक्सटेंशन में स्थित एमएल पब्लिक स्कूल में जाकर वहां पढऩे वाली छात्राओं को अपराध एवं अपराधियों से बचाव करने की टिप्स दी। साथ ही पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति के तहत चलने वाली मुहिम,और हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी।