गाजियाबाद (युग करवट)। एचआरआईटी के मैदान में तीन मार्च से चल रही तीन दिवसीय 15वीं राष्टï्रीय सब जूनियर, जूनियर और 16वीं सीनियर ड्राप रोबॉल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि शहर विधायक संजीव शर्मा ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में बालक वर्ग में सिंगल इवेंट में हरियाणा पहले, एनसीआर दूसरे, तमिलनाडू तीसरे स्थान पर रही। डबल इवेंट में हरियाणा पहले, उत्तर प्रदेश दूसरे और केरला और छतीसगढ़ तीसरे स्थान, ट्रिपल इवेंट में केरल पहले, लक्ष्यदीप दूसरे और उत्तराखंड और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के सिंगल इवेंट में उत्तर प्रदेश पहले, केरला दूसरे और छतीसगढ़ और उत्तराखंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हीं। डबल इवेंट में पहले पर केरलम, दूसरे पर यूपी, तीसरे पर उत्तराखंड और छतीसगढ़, ट्रिपल इवेंट में पहले पर उत्तरप्रदेश, दूसरे पर केरलम और तीसरे पर उत्तराखंड और छतीसगढ़ की टीम रहीं। जूनियर वर्ग के सिंगल इवेंट बालक वर्ग में महाराष्टï्र पहले, पुडुचेरी दूसरे,केरला और हरियाणा तीसरे स्थान पर रहे। डबल इवेंट में यूपी पहले,केरला दूसरे, छतीसगढ़ तीसरे,ट्रिपल इवेंट में पहले पर केरलम, दूसरे पर महाराष्टï्र और तीसरेपर एनसीअर की टीम रही। मिक्स डबल इवेंट में पहले पर महाराष्टï्र, दूसरे पर केरलम और तीसरे पर हरियाणा की टीम रही। बालिका वर्ग के सिंगल इवेंट में पहलेपर केरलम, दूसरे पर महाराष्टï्र, तीसरे पर हरियाणा और पुडुचेरी की टीम रही। डबल इवेंट में यूपी पहले,केरलम दूसरे, महाराष्टï्र तीसरे, ट्रिपल इवेंट में केरलम पहले, तमिलनाडू दूसरे, उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर रहीं। ओवर चैम्पियनश्पि बालक वर्ग में केरलम को मिली। ओवर ऑल में दूसरे नम्बर पर महाराष्टï्र और तीसरे स्थान पर उत्तरप्रदेश को ट्राफी प्रदान की गई। वहीं बालिका वर्ग में ओवर चैम्पियन ट्राफी केरलम को मिली। उपविजेता यूपी और तीसरे स्थान पर महाराष्टï्र की टीम रही। ड्राप रोबॉल एसोएिशयन उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष अशोक यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया व प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के संस्थापक ईश्वर सिंह, युग करवट अखबार के प्रधान संपादक सलामत मियां, सूर्य नमस्कार के वल्र्ड रिकॉर्डधारी संदीप आर्य, डॉ.बीपी सिंह, पार्षद धीरेन्द्र यादव, अधिवक्ता राजकुमार यादव, पूर्व खिलाड़ी वीरपाल सिंह यादव, विक्रम यादव, राकेश शर्मा, डॉ.निधि वर्मा, नरेश चौधरी, अजब भाटी, एसोसिएशन के सचिव राहुल देव गौतम, आयोजन सचिव दीपांशु यादव आदि मौजूद रहे। मंच संचालन ओमवीर चौधरी और अशोक नागर ने किया।