नोएडा (युग करवट)। गांव बरौला निवासी नरेन्द्र सिंह बैसोया सुपुत्र स्व. मास्टर अतर सिंह गुर्जर इंस्पेक्टर से डीएसपी बन गए हैं। क्षेत्र व समाज के लोगों ने उनको बधाई दी हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता चौधरी बीसी प्रधान ने बताया कि नरेन्द्र सिंह 1997 में सब इंस्पेक्टर की भर्ती से पुलिस में भर्ती हुए थे। वह अपनी कर्मठता व ईमानदारी से सर्विस करते हुए अभी बतौर क्राइम ब्रांच प्रभारी बागपत हैं। वह पूर्व विधायक सत्यवीर सिंह गुर्जर के चचेरे भाई व डाक्टर वीएस चौधरी एमडी विनायक अस्पताल के सगे भाई हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और नेतृत्व क्षमता बहुत शानदार रही है। क्षेत्र के गणमान्य लोग उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। यह गांव बरौला एवं समाज के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।