गाजियाबाद (युग करवट)। जिले में कभी कोई आपात स्थिति या पैनिक स्थिति उत्पन्न होने लगे तो उसे सम्भालने के िलए लोक व्यवस्था के तहत समाधान निकाला जाएगा। ताकि हालात बिगडऩे से पहले उन पर काबू पाया जा सके। इसके तहत जिला मुख्यालय में डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में लोक व्यवस्था एवं जन सुरक्षा की पहली बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में शांति,सुरक्षा और सुव्यवस्थिति सामाजिक वातावरण सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। डीएम ने इस दौरान सभी विभागों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वह बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए अन्य बैठक करें ताकि किसी भी संभावित घटना या पैनिक स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व की रोकने के लिए त्वरित समाधान निकाला जा सके। आवश्यकता पडऩे पर पुलिस एवं प्रशासन से तत्काल संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्टï निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार उत्पीडऩ न हों व सभी नागरिकों को सुरक्षित व सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासान व समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस बैठक में आईएमए, एसोसिएशन ऑफ फिजिशयन ऑफ इंडिया, बैंक एवं व्यापारिक संगठन, औद्योगिक एवं श्रमिक संगठन, नागरिक सुरक्षा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।