गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र में स्थित मकान संख्या सी १२३० नन्दग्राम में रहने वाले बाराजारी विवेकानगर अहमदाबद निवासी २४ वर्षीय युवक चेतन पुत्र रमेश की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नन्दग्राम थाने के एसएचओ ने घटनास्थल की फोरेंसिक जांच करके शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है उससे पता चला है कि चेतन की मौत दो तीन पहले हुई होगी। मृतक प्लंबर का कार्य करता था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई। क्या चेतन ने किसी वजह से आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या हुई।