गाजियाबाद (युग करवट)। गृहकर में की गई बढ़ोतरी के बाद लगातार पूरे शहर में विरोध प्रदर्शन के बीच नगर निगम के पांचों जोन में इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 305 करोड़ रुपए की वसूली की गई है। जबकि निगम ने गत वर्ष पुरानी दरों के साथ 340 करोड़ की टैक्स वसूली की थी। अभी लगभग १०० करोड़ रूपये की और वसूली होनी है। वर्ष 202५-202६ के गृहकर का बकाया जमा कराने के लिए नगर निगम अधिकारी जुटे हुए हैं। लेकिन अभी भी करीब तीन लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने गृहकर जमा नहीं कराया है। अब तीन लाख लोगों को एक अप्रैल से बकाये पर 12 फीसदी ब्याज के साथ हाउस टैक्स जमा कराना होगा
बकायेदारों पर की जाएगी कार्रवाई
नगर निगम के पांचों जोन में करीब तीन लाख भवन स्वामी हैं। इनसे गृहकर वसूलने को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। अवकाश के दिनों में भी सोसायटियों और अन्य क्षेत्रों में शिविर लगाकर अधिकारी वसूली कराएगें। बचा हाउस टैक्स जमा कराने का एक माह का लक्ष्य रखा हुआ है। नगर निगम के पांचो जोन में १२ प्रतिशत ब्याज के साथ हाउस टैक्स की वसूली की जाएगी
भवनों, मॉल व दुकानों पर दिए जाएगे नोटिस
जिन्होंने अभी तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है उन व्यावसायिक भवनों, मॉल और दुकानों को पांचो जोन में नोटिस चस्पा किए जाएगे। बकाया जमा न करने पर इनके पानी और सीवर के कनेक्शन भी काटे जाएंगे और १२ प्रतिशत ब्याज के साथ वसूली की जाएगी
पिछले साल पुरानी दरों के साथ ३४० करोड़ की वसूली
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बेहतर वसूली की गई है। बीते वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने पुरानी दरों के साथ ३४० करोड़ रुपये टैक्स वसूल किया था, जबकि इस साल बढ़ी दरों के साथ अभी तक ३०५ करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है अभी तीन लाख लोगों से लगभग १०० करोड़ की वसूली और होनी है जिससे निगम का राजस्व 405 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
निगम के पांचों जोन में हुए जमा हुए हाउस टैक्स का ब्यौरा
जोन रिकवरी
वसुंधरा १३३ करोड़
मोहननगर ५२ करोड़ ३५ लाख
कविनगर ५2 करोड़ ३५ लाख
सिटी जोन ४० करोड़ ४१ लाख
विजयनगर १६ करोड़ ५० लाख 1