विधायक संजीव शर्मा के प्रस्ताव पर लगी मुहर
नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। एनएच-9 से गौशाला रोड़ होते हुए थाना रोड तक की करीब 1.85 किलोमीटर लंबी सडक़ का निर्माण 35 करोड़ 58 लाख रुपए की लागत से होगा। इस सम्बंध में विधायक संजीव शर्मा ने वित्तीयवर्ष 2025-26 के तहत मुख्यमंत्री ग्रिड रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्कीम (अर्बन योजना)के तहत यूरिडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को 12 मार्च को इस सडक़ निर्माण का प्रस्ताव उपलब्ध करया था। जिस पर विभाग से प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है। जल्द ही सडक़ निर्माण का काम शुरू होगा जिससे क्षेत्र के साथ-साथ दूधेश्वरनाथ मंदिर के दर्शकों का रास्ता भी आसान होगा। परियोजना के स्वीकृत होने पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त होंगी। मंदिर आने वाले भक्तों को भी राहत मिलेगी।