गाजियाबाद (युग करवट)। नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालय में अब १५ दिन के बाद हाउस टैक्स जमा किया जाएगा। ३१ मार्च के बाद सभी सरकारी ऑनलाईन पोर्टल को अपडेट किया जाता, जिसे पूरा होने में कम से कम 15 दिन का समय लगता है। इस वजह से किसी भी सरकारी ऑनलाइन पोर्टल में काम नही हो पाएगा। नगर निगम सूत्रों की मानें तो नगर निगम के पाचों जोनल कार्यालय में लोग अपना हाउस टैक्स जमा कराने आ रहे है लेकिन नगर निगम का जीएनएन अॅानलाइन पोर्टल का नया वर्जन ना आने के कारण हाउस टैक्स जमा नही हो सकता। हाउस टैक्स जमा कराने के लिए शहर के तीन लाख लोगों को कम से कम १५ दिनों तक इंतजार करना होगा। १५ दिनों के बाद १२ प्रतिशत ब्याज के साथ नगर निगम का पोर्टल अपडेट किया जाएगा। वही महापौर सुनीता दयाल ने मीडिया में बयान जारी करते हुए कहा है कि बढ़ी दरों के साथ कोई हाउस टैक्स जमा ना करे, पुरानी दरों के साथ हाउस टैक्स जमा करे। पुरानी दरों का जल्द ही कोई नया आदेश आने वाला है, शहर के लोग समय का इंतजार करे।