गाजियाबाद (युग करवट)। एक लंबे अंतराल तक पुलिस में विभिन्न पदों पर आसीन रहकर जनसेवा व राष्टï्रसेवा पूरी निष्ठा व कर्तव्यपारायण्ता के साथ करने वाले ११ पुलिस अधिकारी, कर्मचारी ३१ को रिटायर्ड हो गये। उनके लिए के समय पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कमिश्नरेट पुलिस ने रिटायर होने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को विदाई दी। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने सभी के उज्जवल एवं सुखमय भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर श्री जायसवाल ने रिटायर्ड अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया।