गाजियाबाद (युग करवट)। क्रासिंग रिपब्लिक थाने की एसओ सरिता मलिक की टीम ने मात्र कुछ घंटे के अंदर एक १४ वर्षीय मूक बधिर लडक़ी को सकुशल बरामद करके जहां एक संगीन वारदात घटित होने से बचा लिया वहीं लडक़ी के परिजनों के चेहरों पर मुस्कान लाने का काम किया। यह जानकारी देते हुए एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि कृष्णानगर बागू निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री जो मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं मूक-बधिर है, अचानक लापता हो गई है। श्रीमती पाल ने बताया कि इस मामले का पता लगते ही क्रासिंग रिपब्लिक थाना पुलिस ने बच्ची की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिये थे।