नगर संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में सपोर्ट पर्सन व संबंधित विभागों की एकदिवसीय अभिसरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएलएसए सचिव संजय सिंह व संचालन लीगन एड डिफेंस काउंसिल विचित्रवीर सिंह ने किया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने पोक्सो मामलों की प्रक्रिया, केस मैनेजमेंट, चाइल्ड फ्रेंडली दृष्टिïकोण, विभागीय भूमिकाओं की स्पष्टïता, समन्वय की आवश्यकता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उपस्थित विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अनुभव, चुनौतियों व सुझाव साझा किए। इस प्रशिक्षण का उद्ेश्य पोक्सो अधिनियम एवं उससे संबंधित प्रक्रियाओं पर साझा समझ विकतिस करना, सपोर्ट पर्सन की भूमिका को सुदृढ़ करने के साथ विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को प्रभावी बनाना था। इस दौरान लीगल डिफेंस कांउसिल के कमल किशोर उपाध्याय, लीगल ऑफिसर लोकेन्द्र ंिसह, पैनल अधिवक्ता चंचल गुप्ता आदि मौजूद रहीं।