गाजियाबाद (युग करवट)। भोजपुर थाना क्षेत्र के कसबा फरीदनगर में रहने वाली गुडï्ड़ी नामक नवविाहिता का शव उसके कमरे में लटका मिला था। मृतका के पति प्रदीप कुमार ने जहां पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है वहीं मृतका के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए अपने दामाद व उसके परिजनों पर उनकी पुत्री की हत्या दहेज की खातिर करने की बात पुलिस को बताई। इस संदर्भ में पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टïया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन युवती की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिये पुलिस हर एंगिल पर जांच कर रही है।