गाजियाबाद (युग करवट)। आईएमएस गा िजयाबाद यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माया कुलश्रेष्ठ, आईएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के जनरल सेक्रेटरी सीए राकेश छारिया, संस्थान की निदेशक जसकिरण कौर एवं डीन अकादमिक गीति शर्मा द्वारा किया गया। वार्षिक महोत्सव में 13 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम दिन सोलो सिंगिंग, रंगोली प्रतियोगिता, सोलो डांस, फोटोग्राफी प्रतियोगित, नुक्कड़ नाटक, फेस पेंटिंग एवं फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद, नोएडा, हापुड और दिल्ली के साथ अन्य राज्यों के 120 कॉलेजों से 1500 से अधिक छात्र, छात्राओ ने भाग लिया। सोलो डांस प्रतियोगिताओ में लाजपत राय कॉलेज के नितिन कुमार प्रथम एवं हंसराज कॉलेज दिल्ली की डॉली धमीजा द्वितीय रहीं। तृतीय स्थान पर दयाल सिंह कॉलेज के रणबीर सिंह रहे। रंगोली प्रतियोगिता में आईएमएस यूनिवर्सिटी कोर्सेज कैंपस की अनुष्का राजपूत की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि एमएमएच कॉलेज के शिवांश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कनिका कपूर को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या शर्मा, ध्रुव शर्मा एवं नेहा अन्तल द्वारा किया गया।