लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर
नोएडा (युग करवट)। दलित महिला के साथ धर्म छुपाकर दोस्ती करने, शादी का झांसा देकर बलात्कार करने और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने फेज-३ थाना प्रभारी पुनीत कुमार और विवेचक प्रीति गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने पुलिस उपायुक्त से स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि सहायक पुलिस आयुक्त थाना प्रभारी और विवेचक की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। थाना फेस-तीन क्षेत्र में रहने वाली एक दलित महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ एक व्यक्ति ने धर्म छुपा कर दोस्ती की तथा उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। महिला के अनुसार आरोपी उसका जबरन धर्म परिवर्तन करना चाह रहा था। महिला का यह अभी आरोप है कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करके उससे लाखों रुपया ले लिया। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार की रात को थाना फेस- 3 का घेराव किया था।