हापुड़ (युग करवट)। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर स्थित कुरैशियान मस्जिद में आज उस समय हडक़ंप मच गया, जब सुरक्षा एजेंसी ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया।
जांच में पता चला कि दोनों युवक बाइक खड़ी करने के बाद मस्जिद में दाखिल हुए थे। कुछ ही देर बाद एटीएस की टीम मस्जिद में पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। बाइक खड़ी कर मस्जिद में घुसे दोनों संदिग्ध मस्जिद इंतजामियां कमेटी के अनुसार, दोनों युवक क्षेत्र के ही रहने वाले नहीं हैं और बिना किसी परिचय के मस्जिद में पहुंचे थे। उन्होंने मस्जिद के बाहर बाइक खड़ी की और अंदर चले गए। सुरक्षा एजेंसी दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनके मस्जिद में पहुंचने के उद्देश्य, पहचान और अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।