गाजियाबाद (युग करवट)। आज शहर में जगह-जगह होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए शहर में पूर्व निर्धारित स्थानों पर होलिका रखी गई। छोटी होली पर महिलाएं अपने संतानों की लंबी आयु की कामना करने के लिए व्रत रखती हैं और विधिवत होलिका पूजन करती हैं। पूजन सामग्री में रोली, अक्षत,मिठाई आदि से पूजन करती हैं। आज सोमवार को सौम्य योग में 12.20 से 14.34 बजे तक होलिका पूजन मिथुन लगन में अति शुभ माना गया है। अगर इस मुहूर्त में पूजन न किया जा सके तो इसके उपरांत 14.34 बजे से 16.54 बजे तक (चर लग्न) कर्क लग्न है । यह समय भी होलिका पूजन का अच्छा मुहूर्त है। शाम को 5प्त55 से पूर्णिमा आ जाएगी उसे समय सिंह लग्न व्याप्त रहेगा। यह भी पूजन के लिए उत्तम समय है। तीन मार्च को चंदग्रहण होने के कारण होलिका दहन के उपरंात चार मार्च को रंग खेला जाएगा। क्योंकि 4 मार्च को प्रात: काल से ही चैत्र कृष्ण प्रतिपदा है। प्रतिपदा में ही रंग खेलने का विधान है। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर कॉलोनी, सोसायटी आदि में होलिका दहन की तैयारी पूरी हो चुकी है। पुराने शहर में होली वाली गली में होलिका दहन के अलावा रमते राम रोड, चौपाला, घंटाघर,मालीवाड़ा, राजनगर, कविनगर आदि शहर के विभिन्न क्षेत्रों होलिका दहन किया जाएगा।