गाजियाबाद (युग करवट)। दिल्ली से राजनगर एक्सटेंशन तक के एलिवेटिड रोड़ को अब श्री राम सेतू मार्ग से जाना जाएगा। यहां पर नगर निगम श्री राम द्वार का निर्माण करा रहा है। बताया जा रहा है कि द्वार का उदघाटन सावन के महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। उनका कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में महापौर सुनीता दयाल ने एलिवेटेड रोड का नाम श्री राम सेतु रखने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में प्रस्ताव कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पास कर दिया था। एलिवेटेड रोड का नाम अब श्री राम सेतु हो गया है। एलिवेटेड रोड को सुंदर बनाया जा रहा है। सावन माह में में श्री राम सेतु का उद्घाटन किया जाएगा। एलिवेटेड रोड दिल्ली से गाजियाबाद में प्रवेश करने का एक प्रमुख द्वार भी है। नगर निगम द्वारा इस रूट के दोनों तरफ हरियाली के साथ सजावट की जा रही है। मुख्य द्वारा पर भगवान राम की बड़ी प्रतिमा के साथ जगह जगह पर राम दरबार उनके जीवन की कहानी को दर्शाया जाएगा। नगर निगम सूत्रों की माने तो इस श्री राम सेतु द्वार का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कराने की योजना है। नगर निगम ने उदघाटन की पूरी तैयारी कर ली है।