नोएडा (युग करवट)। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी ने बताया कि उप निरीक्षक सुदेश कुमार ने बुधवार की रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट 2025 की दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (डीवी/ पीएसटी) हेतु अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार पुत्र गंगा प्रसाद ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। यह बुलंदशहर का रहने वाला है। गौतम बुद्ध नगर के पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशी हाल में डीवी/पीएसटी दल- दो के समक्ष बायोमेट्रिक हेतु उपस्थित हुआ। दल के सदस्य दिवाकर आदि ने अधिकारी डीवी/पीएसटी होमगार्ड के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया कि अभ्यर्थी विपिन कुमार का फिंगरप्रिंट एवं आइरिस और आधार वेरीफाई नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जब अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके द्वारा अपनी जन्मतिथि परिवर्तित करके वीरेंद्र कुमार पुत्र गंगा प्रसाद के नाम से वर्ष 2015 में पुन: हाई स्कूल परीक्षा पास की गई।
उन्होंने बताया कि इस मामले में उप निरीक्षक ने अभ्यर्थी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।