गाजियाबाद (युग करवट)। वरिष्ठ आईएएस संतोष यादव के खाते में लगातार उपलब्धियां आ रही हैं। वो वर्तमान में एनएचएआई के चेयरमैन हैं और उनका कार्यकाल २०२७ तक है। संतोष यादव ने एनएचएआई के चेयरमैन रहते हुए पूरे देश में फ्लाइओवर का जाल बिछाया जा रहा है वो अपने आप में सभी के सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर एनएचएआई चेयरमैन हमेशा सक्रिय रहते हैं। लगातार कई उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा अभी हाल ही में किये गये हैं। देश में कनेक्टीविटी को लेकर हमेशा केंद्र सरकार एवं एनएचएआई की सराहना लोगों की जुबान है। अभी हाल ही में संतोष यादव का प्रमोशन हुआ था। वो प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोट हुए थे। अभी दो दिन पहले अप्वाइमेंट कमेटी ऑफ दा कैबिनेट (एसीसी) ने ८० वरिष्ठ आईएएस अफसरों का प्रमोशन किया। उसके बाद ये वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सेंट्रल गॉरमेंट मेें सेके्रट्री में प्रमोट हो गये हैं। एक आईएएस के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धी होती है।
1995 बैच के आईएएस संतोष यादव को अन्य आईएएस अधिकारियों के अलावा दो चीजों में प्रमोशन मिला है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धी होती है। यूपी से मृत्युंजय कुमार नाराायण, संतोष यादव, आलोक कुमार सेकेंड, लीना जोहरी, भुवनेश कुमार और संजय प्रसाद शामिल है। संजय प्रसाद वर्तमान में यूपी में प्रमुख सचिव गृह सूचना एवं प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री हैं।