ईरान के पूर्व राष्टï्रपति की हमले में मौत
नई दिल्ली (युग करवट)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान में सत्ता संभालने के लिए लीडरशिप काउंसिल का गठन किया गया है। जिसमें राष्टï्रपति पेजेश्कियान मुख्य न्यायाधीश और अरफी शामिल हैं। तीन सदस्यों वाली यह लीडरशिप काउंसि सर्वोच्च लीडर के चयन तक देश की सत्ता संभालेगी। इस बीच ईरान के राष्टï्रपति ने कहा है कि ईरान पीछे नहीं हटेगा। दुश्मन के सैन्य ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। ईरान ने इजरायल पर फिर से मिसालें दागी जिनमें आठ लोगों की मौत की खबर है। ईरान ने यूएसएस एयर क्रॉफ्ट चार बेलेस्टिक मिसालों से हमला किया। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयक्त कार्रवाई करते हुए ईरान पर हमला किया। ईरान के कई शहरों पर हवाई हमले हुए, जो दूसरे दिन भी जारी है। इसके जवाब में ईरान ने भी कई देशों के अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं।
अली खामेनेई की मौत के बाद नए सर्वोच्च नेता के रूप में अली रेजा अराफी को बनाया गया है। अली रेजा अराफी फिलहाल ईरान के नए अस्थायी सुप्रीम लीडर होंगे।