न्यूजीलैंड के मिनी इंडिया में बोले पीएम मोदी
नई दिल्ली (युग करवट)। अपने न्यूजीलैंड दौरे के तहत पीएम मोदी ने आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कला और संस्कृति का एक बेहद अदभुत और भव्य संगम देखने को मिला। इस विशेष कार्यक्रम में हाका और कथक की अनोखी जुगलबंदी देखने को मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज, 40 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री न्यूजीलैंड आया है। यह मेरा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि मैं आपके लिए 140 करोड़ भारतीयों की शुभकामनाएं लेकर आया हूं। इस मौके पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की।