गाजियाबाद (युग करवट)। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की आवासीय कॉलोनी के फ्लैट संख्या ई १४/१ में रहने वाली प्रियंका उर्फ पूजा की मौत रहस्यमय हाात में २१ अगस्त २०२५ को हो गई थी।
इस अपराधि घटना की रिपोर्ट अब जाकर यानि घटना के छह माह बाद दहेज हत्या की धारा में की गई है। सूत्रों के अनुसार मृतका के पिता नरेंद्र सिंह निवासी सादुलापुर लोधी हापुड़ निवासी की तहरीर पर वादी के दामाद गौरव उर्फ रिंकू व उसकी मां-बहन आदि के खिलाफ की गई है।