गाजियाबाद (युग करवट)। लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रालि द्वारा हॉर्टिकल्चर एण्ड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय फ्लावर शो एवं चटकारे का शुभारंभ डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने किया। इसके बाद उन्होंने फूलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को प्रकृति के करीब ले जाते हैं व उन्हें पर्यावरण सरंक्षण के लिए जागरूक करते हैं। लैण्डक्राफ्ट के डायरेक्टर ललित जायसवाल ने बताया कि हर वर्ष फ्लावर शो का आयोजन किया जाता है। जहां सैंकड़ों की संख्या में फूल व विभिन्न प्रजाति के पौधे रखे जाते हैं। ऑक्सीजन एवं इम्यूनिटी बूस्टर पौधे एवं योगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया। सनातन की दृष्टि से धनुषवाण द्वार के साथ शिववालय डमरू, वन्दे मातरम-शब्द नही संकल्प, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सैटेलाइट, पर्यावरण ऑक्सीजन पार्लर, बंटर पलाई, मोर, बत्तख, खरगोश, मछलियों एवं एक्जोटिक प्लान्ट के साथ-2 बहुत सुन्दर लैण्डस्केपिंग का मनमोहक प्रदर्शन किया गया है। फूड स्टॉल्स में मुख्य रूप से सीताराम बाजार वाले छोटे लाल की फुट कुलिया और काठी कबाब, फत्ते की कचौड़ी, आगरा के पराठे, चाँदनी चौकी की जलेबी, नागपाल के छोले-भठूरे, डोलमा मोमोज, योग्बे स्पेशल भेल पूरी, लखनऊ के मशहूर टुन्डे कबाब एवं एवं प्रमुख नगरीय स्वादिष्ट व्यंजन है।