गाजियाबाद (युग करवट)। नन्दग्राम थाना क्षेत्र में की हरबंशनगर मौहल्ले में रहने वाली पूनम पत्नी गोलू निवासी शेरपुर ककोड़ बुलंदशहर की दहेज हत्या का मुकदमा उसके भाई अभिषेक ने नन्दग्राम थाने में दर्ज कराया है। एफआईआर में वादी ने अपने बहनोई गोलू के अलावा उसके बड़े भाई पंकज, पिता टेकचंद, मां सुशीला व भाभी रेखा को नाजमद कराते हुए पुलिस को बताया कि आरोपितों ने उसकी बहन को दहेज की खातिर मारकर लटका दिया। आरोप है कि वह पूनम को शादी के दिन से प्रताडि़त करने लगे थे। उसकी बहन की शादी चार साल पहले गोलू प्रजापति से हुई थी। शादी के बाद पूनम ने दो साल दस माह के बेटे वंश व दस माह की पुत्री शिवांशी को जन्म दिया। उसके बाद भी उसके ससुराल वाले उसे यातना देते रहे। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।