गाजियाबाद (युग करवट)। एचआरआईटी में आयोजित तीन दिवसीय ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप के सफल आयोजन होने पर ड्रॉप रोबॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव, जिला अध्यक्ष दिवांशु यादव का एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं इस्कॉन मंदिर के प्रबंधक सुरेश प्रभु ने पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से निगम उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, समाजसेवी ज्ञानेंद्र यादव, अनिल त्यागी, युग करवट के एडिटर इन चीफ सलामत मियां, ओमवीर सिंह, राहुल देव का अभिनंदन किया गया।
अशोक यादव की देखरेख में संपन्न हुई इस चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए अशोक यादव की सभी ने प्रशंसा की एवं उनका अभिनंदन किया। प्रवीण चौधरी ने कहा कि अशोक यादव और दिवांशु यादव की बदौलत ये चैंपियनशिप सफल रही। अशोक यादव को खेल हिन्द गौरव अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। आपको बता दें कि अशोक यादव के नेतृत्व में गाजियाबाद में तीसरी बार ये चैंपियनशिप आयोजित की गई। पहले इंद्रप्रस्थ में आयोजित हुई थी, उसके अलावा हाईटैक इंस्टीटयूट में चैंपियनशिप हुई और इस बार एचआरआईटी में संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश में ड्रॉप रोबॉल खेल को लाने में अशोक यादव और राहुल देव की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर अशोक यादव ने कहा कि सभी के प्रयास से ये चैंपियनशिप संपन्न हुई है। उन्होंने इसके लिए राहुल देव, प्रवीण चौधरी, सुरेश प्रभु का आभार जताते हुए पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल द्वारा अपना कैम्पस दिये जाने पर उनका भी आभार व्यक्त किया। वहीं चैंपियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आने सभी वीवीआईपी का धन्यवाद किया एवं टीम के कोच तथा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार जताया। कार्यक्रम में सभी ने दीप यादव का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया जिन्होंने पूरी चैंपियनशिप में अपना समय दिया। और उसको सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन ओमवीर सिंह ने किया। इस अवसर पर अंत में अशोक यादव ने उनका अभिनंदन करने एवं सम्मान किये जाने पर सभी का धन्यवाद दिया।