गाजियाबाद (युग करवट)। कविनगर थाना क्षेत्र की अग्रसेन वाटिका में रहने वाले प्रोपर्टी डीलर पिन्टू उर्फ जितेंद्र तोमर की पत्नी प्रीति तोमर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। कोई तहरीर ना मिलने के बाद कविनगर थाना पुलिस ने प्रीति तोमर का पोस्टमार्टम कराकर उसका शव ससुरालियों को सौंप दिया। इस प्रकरण में जो बात अचंभित कर देने वाली बात यह थी कि मृतका के मायके वालों का उसकी मौत की सूचना के बाद भी मौके पर ना पहुंचना। जितेंद्र तोमर ने प्रीति से १६ वर्ष पूर्व लव मैरिज की थी। उसके बाद से ही प्रीति के परिजनों ने उससे नाता तोड़ दिया था। पुलिस का कहना है प्रीति जितेंद्र तोमर की दूसरी पत्नी थी। पहली अपने बच्चों के साथ पिलखुवा हापुड़ में रहती है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य का कहना है कि यूं तो अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन अगर तहरीर मिलती है तो पुलिस साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करेगी।