लखनऊ (युग करवट)। यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद की चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपनी उम्र के हिसाब से आंकड़ो में घाल-मेल नहीं करेंगे। लेकिन संगत का प्रभाव होता है, लगता है कि चच्चू का प्रभाव आ गया है। आप यूपी पर उधार की बात बता रहे, मुझ लगता है कि यह सच नहीं है। 2016-17 में 4.39 था, आज की समय में 2.9 फीसदी है। मतलब हमारा वित्तीय प्रबंधन पहले से बहुत अच्छा है। इसीलिए हर बैंक यूपी पर भरोसा करता है। सीएम योगी ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरी। जब हम किसी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर पैसे लगाते हैं। तो वह पैसे वापस देता है, रोजगार जनरेट होता है। यूपी का पैसा यूपी में लगे, इसके लिए लगातार प्रयास चल रहा है।