सम्भल (युग करवट)। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य रविंद्र पुरी, आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद सहित अन्य सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जगद्गुरु की उपाधि से सम्मानित किया। आचार्य प्रमोद कृष्णम् अब जगदगुरु बन गये हैं। कल्कि धाम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का जगद्गुरू की उपाधि देने का प्रस्ताव रखा। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी समेत सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया और आचार्य प्रमोद कृष्णम को जगतगुरू घोषित कर उनका अभिषेक किया।
शेष समाचार और फोटो पृष्ठ तीन पर