गाजियाबाद (युग करवट)। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को अरोग्य मेलों का आयोजन विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया। इस दौरान आरोग्य मेले में तीन हजार 891 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। ओपीड़ी में अधिकतर मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित पहुंचे, जिसमें खांसी-जुकाम और बुखार से पीडि़त मरीज थे। चिकित्सकों की मानें तो इन दिनों मौसम में परिवर्तन हो रहा है। धूप निकलने पर गर्मी बढ़ जाती है लेकिन सुबह और शाम ठंड होने से वातावरण में उतार चढ़ाव सेहत को नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि वह मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बच सकें।