नोएडा (युगकरवट) नोएडा विकास प्राधिकरण ग्राहकों के लिए मल्टीपल प्लॉट स्कीम लेकर आया है। स्कीम के तहत कॉर्पोरेट दफ्तर, होटल, धार्मिक स्थल और ग्रुप हाउसिंग के लिए प्लॉट का आवंटन किया जा रहा है। नोएडा अथॉरिटी प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी के जरिए होगी। नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक ई-नीलामी के लिए आवेदन आज से शुरू किए गए हैं और अंतिम तिथि 26 फरवरी शाम 5 बजे है। कॉर्पोरेट ऑफिस के इच्छुक व्यापारियों के लिए सेक्टर 153 में 10 प्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से नौ प्लॉ 1,000 वर्ग मीटर के हैं, जबकि एक बड़ा प्लॉट 4,002.62 वर्ग मीटर का है। अधिकारियों के अनुसार, इन प्लॉट की कीमत 1.08 करोड़ रुपये से लेकर 4.41 करोड़ रुपये तक है। वहीं बड़े स्तर पर कमर्शियल प्रोजेक्ट पर निवेश करने वाले डेवलपर के लिए सेक्टर 96, 98, 62 और 108 में प्लॉट उपलब्ध हैं। इनके अलावा 5,000 वर्ग मीटर से लेकर 22,000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट भी है जो कि सेक्टर सेक्टर 61, 142, 132, 135 और 126 में स्थित हैं जिनकी निर्धारित कीमत 76-270 करोड़ रुपये के बीच है। होटल इंडस्ट्री के लिए सेक्टर 93बी, 105, 135 और 142 में छह होटल प्लॉट उपलब्ध हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्लॉट का आकार 2,000 वर्ग मीटर से लेकर 24,000 वर्ग मीटर तक है और कीमत लगभग 36-340 करोड़ के बीच है। खास बात ये है कि ये प्लॉट ऐसी जगहों पर हैं जहां पर लोगों की आबादी है।