गाजियाबाद (युग करवट)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा 227 करोड़ के कार्यों को प्रारंभ करने के लिए निविदा आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा सभी जोन के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर व अन्य टीम भी उपस्थित रही।
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया अवस्थापना निधि के अंतर्गत 227 करोड़ के कार्य मार्च महा में प्रारंभ किए जाएंगे। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के कार्य श्ुारू कराए जाएंगे।
निर्माण विभाग के अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। लगभग 6 करोड़ से शहर में सौंदर्य करण का कार्य मार्च माह में प्रारंभ कराया जाएगा। एसडब्लूएम के अंतर्गत 32 करोड़ 40 लाख से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के बारे में भी बताया गया। एयर क्वालिटी के अंतर्गत 30 करोड़ 89 लाख के कार्य कराए जाएंगे। इंदिरापुरम अवस्थाना के लिए 17 करोड़ 41 लाख के कार्य इंदिरापुरम के वार्डों में कराए जाएंगे।