लखनऊ (युग करवट)। निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने राजनीति में उतरने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह एक विकल्प की तैयारी कर रहे हैं। जल्द ही इसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने प्रेसवार्ता कर भाजपा पर भी निशाना साधा। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ जनप्रतिनिधि आवाज नहीं उठा रहे हैं। खासतौर पर ऐसे नेता जो केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लडक़र जीते हैं। अपने व्यक्तिगत जनाधार वाले नेता ब्रजभूषण सिंह और राजा भैया ने जरूर आवाज उठाई है। अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा को ईस्ट इंडिया कंपनी बताया। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र विफल होता दिख रहा है, इस वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। वह अपने लोगों से लडऩे नहीं आए हैं। इस समय हालात बहुत खराब हो रहे हैं। आने वाले समय में हालात और खराब होंगे। अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एक विकल्प की तैयारी चल रही है। जल्दी इसकी सूचना दी जाएगी। अलंकार अग्निहोत्री के राजनीति में उतरने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।