ओमप्रकाश राजभर, असलम राजभर: अनिल
म्यान में दो तलवारें नहीं रह सकती: निषाद
लखनऊ (युग करवट)। यूपी सरकार के सजातीय दो मंत्रियों में आजकल बहुत शब्दों के तीर चल रहे है। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि वो मंत्री बनने से पहले उनकी सरिये की दुकान थी और वो सरिया चोरी का बेचते थे इसलिए उनका अतीत क्या है सभी के सामने है। जो व्यक्ति बेचता हो जाहिर है वो बिना चोरी के कैसे सरिया बेच सकता है। वहीं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पलटवार करते हुए कहा कि वो ओमप्रकाश राजभर नहीं है वो असलम राजभर हैं। वहीं इन दोनों मंत्रियों के बीच चल रहे शब्दों के तीर के बारे में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि एक म्यान में दो तलवारें कैसे रह सकती है। क्यों कि दोनों सजातीय मंत्री हैं उन्होंने कहा कि दोनों को बयानबाजी से बचना चाहिए और समाज के लिए काम करना चाहिए।