दो साल से वांछित चल रहे
२०२४ में हुआ था चंदवीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
प्रमुख अपराध संवाददाता
गाजियाबाद (युग करवट)। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल द्वारा वांछित अपराधियों एव अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये शुरू की गई मुहिम को अमलीजामा पहनाते हुए एसओ थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक सरिता मलिक की टीम ने मुखबिर की सूचना के बाद दो साल से अधिक समय से हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जिस अभियुक्त को गिरफ्तार किया है उसका नाम कृष्णवीर निव
ासी आजमगढ़ रतनगढ़ शिवाला कलां बिजनौर है। कृष्णवीर के खिलाफ सन् २०२४ में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ किये गये अभियोग की संख्या ३४४/२४, अपराधिक धारा ३०७ है। कृष्णवीर पुलिस की गिरफ्त में आने से बचने के लिये नियमित रूप से अपने ठिकाने व पहचान बदल रहा था, लेकिन एसओ क्रॉसिंग रिपब्लिक की एसओ सरिता मलिक की टीम ने आखिरकार उसे दबोचकर सलाखों के पीछे भेज दिया।