गाजियाबाद (युग करवट)। लिंक रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली १७ वर्षीय किशोरी लापता हो गई। इस घटना की तहरीर देते हुए लडक़ी के परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार वादी ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि उसकी नाबालिग पुत्री किसी काम करने के लिये जब घर से निकली तो उसी समय किसी ने उसका अपहरण कर लिया। इस संदर्भ में लिंक रोड थाना पुलिस का कहना है कि तहरीरके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके अपह्ता की सकुशल बरामदगी के लिये कई टीम बनाई गई हैं। किशोरी को जल्द ही बरामद करने के प्र्रयास किये जा रहे हैं।