गाजियाबाद (युग करवट)। मनोनीत पार्षदों ने नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स (गृह कर) की बढ़ी हुई दरों को कम करने के फैसले के बाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक का फुलो के गुलग्स्ते से स्वागत किया।
स्वागत करने पुहंचे मनोनीत पार्षदों ने कहा कि इस फैसले से जनता को एक राहत बड़ी मिली है। जनता में खुशी का महौल बना हुआ है। हाउस टैक्स को लेकर पहले जनता के बीच में अलग-अलग चर्चा चल रही की लेकिन शासन के आदेश आने के बाद चर्चाओं पर विराम लग गया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने कहा कि हाउस टैक्स (गृह कर) की बढ़ी हुई दरों को कम करने के फैसले में महापौर से लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों की अहम भुमिका रही है। सभी के प्रयास से यह संभव हो पाया है। लेकिन कुछ लौग अपनी राजनीतिक रोटी चमकाने के चक्कर में शहर की जनता को भ्रम पैदा कर रहे है, जो गलत है।