गाजियाबाद (युग करवट)। मसूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दीनागढ़ी गांव में रहने वाला राजु नामक युवक अतिउत्साह के चलते अपना एक हाथ गंवा बैठा। जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई कि जब वह एक रैली के दौरान हाथ में बम छुड़ा रहा था। जब वह एक बड़ा सुलती बम फोड़ रहा था तो फैंकने से पहले ही उसमें विस्फोट हो गया। जिसकी वजह से उसके एक हाथ का पंजा जड़ से उखडक़र लोथड़ों में बदल गया। उक्त घटना के घटित होते ही राजु की हालत बिगड़़ गई। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने कहा कि बारूद के इंफकशन से बचाने के लिये उसके हाथ को काटना पड़ेगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब युवक हाथ में बम फोड़ रहा था उसे ऐसा करने से कई लोगों ने मना भी किया था। लेकिन अपनी शेखी बघारने के फेर में वह विकलांग का दंश सहने को विवश हो गया।