गाजियाबाद (युग करवट)। प्रताप विहार सेक्टर-11 सिद्घार्थ विहार की सोसायटियों में एक बार फिर बारिश के चलते जलभराव से वहां रहने वाले लोग बेहाल हो गए। आलम यह है कि पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया। इसकी वजह से लोग घरों में कैद होकर रह गए। नाले चौक होने के कारण सारा पानी सोसायटी में भर गया। आरडब्ल्यूए से जुड़े स्थानीय निवासी शैलेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि प्रतीक बिल्डर द्वारा पानी की निकासी के लिए डाले जाने वाला पाइप छोटा है जिससे पर्याप्त रूप से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बरसात में नाले चौक हो जाने के कारण पानी परिसर में फैल जाता है। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गत वर्ष भी बरसात के मौसम में यह दिक्कतें सामने आई थी, तब भी सोसायटी में कई फट तक पानी जमा हो गया था। इस मामले को लेकर जिला प्रशासन शिकायत की गई थी, उसके बाद जल निकासी की उचित व्यवस्था का वायदा सोासयटी वासियों से किया गया था। लेकिन एक बार फिर बारिश होते ही बिल्डर की लापरवाही सामने आ गई है जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।