नोएडा (युग करवट)। नोएडा के सेक्टर-113 थाने के प्रभारी डा.विपिन कुमार को हटा दिया गया। हटाए जाने का कारण नोएडा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और कार्यों के निष्पादन में लगातार लापरवाही की शिकायतें मिलने व विभागीय समीक्षा के दौरान भी कई मामलों में अपेक्षित कार्रवाई न करने का कारण बताया है। थाना सेक्टर-113 प्रभारी को हटाए जाने के बाद विभागीय चर्चा है कि करोड़ो रूपये की विवादित जमीन के एक मामले को लेकर एक पक्ष ने बड़ी गंभीर शिकायत प्रदेश की एक बड़ी राजनैतिक पार्टी के प्रमुख से थाना प्रभारी के खिलाफ की थी। जिन्होंने उस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा। जिस पर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे।