ग्रेटर नोएडा (युग करवट)। वीवीआईपी ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट वीवीआईपी यमुना, सेक्टर-22, यमुना एक्सप्रेसवे में ग्राहकों एवं चैनल पार्टनर्स के लिए एक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर परियोजना के नए टॉवर का परिचय कराया गया तथा चयनित इन्वेंट्री पर विशेष ऑफर्स की घोषणा की गई, जिसने उपस्थित ग्राहकों और निवेशकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में वीवीआईपी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथि एवं उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां उपस्थित रहीं। आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान करते हुए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक पंडित अनुराग रस्तोगी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग उमेश राठौर ने कहा कि दो दिवसीय इस आयोजन को ग्राहकों और निवेशकों से मिला उत्साहजनक प्रतिसाद हमारे लिए बेहद प्रेरणादायक है। कार्यक्रम के दौरान आगंतुकों को परियोजना की विस्तृत जानकारी, साइट विजिट तथा प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव कराया गया। इस आयोजन ने वीवीआईपी ग्रुप और उसके चैनल पार्टनर्स के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत किया तथा यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं के प्रति निवेशकों का विश्वास भी बढ़ाया।