गाजियाबाद (युग करवट)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा के अनावरण समारोह के बाद उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। ये बहुत ही यादगार पल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले स्व. श्री राजपाल त्यागी की पत्नी लोकेश त्यागी से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद राजपाल त्यागी के भाई यशपाल त्यागी, राजीव त्यागी से मुलाकात की एवं स्व. राजपाल त्यागी के बड़े पुत्र गिरीश त्यागी उनकी पत्नी एवं उनके बच्चों से भी मुलाकात की। बहुत ही अपनेपन का अहसास मुलाकात में रहा।