5:50 पर कांवड़ यात्रा को लेकर जिला मुख्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक
रात्रि विश्राम भी गाजियाबाद में करेंगे सीएम योगी, १८ को जाएंगे बुलंदशहर
गाजियाबाद (युग करवट)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 17 जुलाई को गाजियाबाद आएंगें। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। तो वहीं तीस जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर गाजियाबाद की धरती पर सुबह 11 बजे के करीब उतरेगा मगर वहां से वह शामली निकल जाएंगे। उसके बाद
शाम चार बजे मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर आईटीएस मुरादनगर में बनाए गए हैलीपेड पर उतरेगा। यहां से वह सीधे सवा चार बजे वह कार्यक्रम स्थल मुरादनगर के रावली स्थित तेजपाल त्यागी कुशपाल त्यागी मैमोरियल डिग्री कॉलेज पहुचेंगे। जहां सीएम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.राजपाल त्यागी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति अनावरण व श्रद्घांजलि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री वहां जनसभा को सम्बोधित करेंगे व मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा के विकास कार्यो का लोकपर्ण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला सवा पांच बजे वापस आईटीएस पहुंचेंगा जहां से वह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे और जिला मुख्यालय सभागार में 5.50 पर कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बंध में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान सीएम के श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर भी जाने की सम्भावना हैं हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टिï नहीं हो पाई है।
दो दिवसीय दौरे में सीएम करेंगे गाजियाबाद सहित पांच जिलों का भ्रमण
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर गाजियाबाद सहित पांच जिलों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पहले दिन यानि 17 जुलाई को सीएम शामली, बिजनौर, गाजियाबाद जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहीं 18 जुलाई को बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल के दौरे पर रहेंगे।
17 जुलाई को सुबह 11.10 पर सीएम गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वह 11.36 पर शामली स्थित कैराना पीएसी ग्राउंड पहुचेंगे। 11.45 पर सीएम पीएससी के निर्माणाधीन परिसर का निरीक्षण करेंगे। 12.5 पर सीएम कैराना के विजयकुमार पाथिक डिग्री कॉलेज में शामली की विधानसभाओं के विकास कार्याे का लोकपर्ण और शिलान्यास करेंगे व जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद 1.40 मिनट पर पुलिस लाइन बिजनौर के हेलीपैड पर उतरेंगे और वहां से 2.25 पर वर्धमान कालेज में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर बिजनौर व चांदपुर की विधानसभा के विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत सीएम 4.05 मिनटर पर आईटीएस स्थित बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से वह तेजपाल त्यागी कुशपाल त्यागी मेमोरियल डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे और विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे और पूर्व केबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। सीएम रात्रि विश्राम गाजियाबाद में ही करेंगे। सीएम जिले में ही करेंगे रात्रि विश्राम
सीएम योगी आदित्यनाथ कल शाम को गाजियाबाद पहुचेंगे। अगले दिन उनका बुलंदशहर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में सीएम रात्रि विश्राम जिले में करेंगे। नया बस अड्डा स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में सीएम रात्रि विश्राम करेंगे। जहां से वह सुबह 9.20 पर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से उड़ान भरेंगे और 9.45 पर बुलदंशहर पहुचेंगे।
18 जुलाई को बुलंदशहर, अमरोहा में होंगें सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 जुलाई को तीन जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 17 जुलाई को सीएम गाजियाबाद में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इसके उपरंात सुबह 9.25 पर उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन से बुलंदशहर की ओर रवाना होगा। बुलंदशहर में सीएम शिकारपुर के खंडवाया स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्यालय मंदिर में कार्यक्रम स्थल पर शिकारपुर व खुर्जा विधानसभाओं के विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। यहां से सीएम 12.45 बजे गजरौला के वेंकटेश्वरा विवि में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां पर सीएम जनसभा को सम्बोधित करने के साथ ही अमरोहा, धनौरा विधानसभा के विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत तीस मिनट का सीएम यहां विश्राम लेंगे। इसके उपरांत वह गजरौला से 3.05 मिनट पर इंटीग्रेटेड मुख्यालय भवन संभल पहुचेंगे। यहीं पर कार्यक्रम स्थल भी बनाया गया है। जहां सीएम संभल, चंदौसी विधानसभाओं के विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास व जनसभा करेंगे। यहां से 4.50 सीएम बरेली के त्रिशूल एयरपोर्ट पहुचेंगे जहां से वह 5.25 पर लखनऊ के लिए रवाना होंगे।